
CM सम्राट ने किया सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का शुभारंभ, दीपावली से पहले दुरुस्त होगा इंफ्रास्ट्रक्चर
पटना – 18 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘कायाकल्प पोर्टल’ का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की निगरानी में तेजी आएगी। आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पोर्टल पर संबंधित विभागों की योजनाओं की प्रगति, कार्य पूर्णता एवं अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दीपावली से पहले सभी आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त किया जाए। 30 नवंबर तक पंचायत स्तर पर सभी छोटे-छोटे विकास कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विद्यालयों की रंगाई-पुताई, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं छात्रावासों के लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मंत्रीगण से कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग करने तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन से छोटे-छोटे विकास कार्यों का निष्पादन होगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।



