
दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव: मतदान में बचे दो दिन, समीकरणों में उलझा मुकाबला
दरभंगा/मधुबनी- 21 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान में अब महज दो दिन – 21 और 22 अक्टूबर शेष हैं, ऐसे में सभी प्रत्याशी अंतिम जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंके हुए हैं।
चुनाव कार्यक्रम एक नजर में:
चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पहले प्रचार का शोर थम जाना है।
मतदान: 23 अक्टूबर, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक।
प्रचार का अंतिम दिन: 21 अक्टूबर, शाम 4 बजे तक (इसके बाद लाउडस्पीकर, जनसभा, रोड शो और सोशल मीडिया पर वोट की अपील पर रोक)
मौन अवधि (Silent Period): 22 अक्टूबर
मतगणना: 27 अक्टूबर
क्षेत्र का गणित: यह निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के 37 विधानसभा क्षेत्रों में फैला है। इस बार करीब 1.15 लाख स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मैदान में कौन: मुकाबला अब पार्टी से ज्यादा व्यक्तिगत संपर्क और ग्रेजुएट नेटवर्क का बन गया है। प्रमुख प्रत्याशियों में सर्वेश कुमार भाजपा (एनडीए), निवर्तमान विधान पार्षद। 2020 में निर्दलीय चुनाव लड़े और जदयू के आधिकारिक प्रत्याशी को हराया था। इस बार भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार। अनिल कुमार झा महागठबंधन के तहत राजद के उम्मीदवार। रजनीकांत पाठक को कांग्रेस ने अपना अलग उम्मीदवार उतारा है, जिससे राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं। डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी, जन सुराज। ब्रह्मदेव यादव निर्दलीय मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे है।



