बिहार

मधुबनी नगर निगम के पार्षदों को अब तक नहीं मिला लैपटॉप, नाराजगी

मधुबनी, 18 अप्रैल नगर निगम के सभी 45 पार्षदों को लैपटाप उपलब्ध कराने नगर निगम उदासीन बना है। नगर निगम गठन के पूर्व से ही सभी पार्षदों को लैपटाप उपलब्ध कराने का आश्वासन मिलता रहा है। बता दें कि पार्षदों को लैपटाप उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पिछले साल सशक्त स्थाई समिति व बोर्ड की बैठक में पारित किया जा चुका है। पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार झा ने बताया कि पार्षदों को पेपरलेस कार्यों का संपादन के लिए लैपटाप की जरूरत है।

विकास योजनाएं व विभागीय दिशा-निर्देश और वार्ड संबंधी जानकारी का संचार के लिए लैपटाप की कमी खल रही है।पार्षदों को आवेदन देने के लिए निगम कार्यालय नहीं दौड़ना पड़ेगा। पार्षद आनलाइन आवेदन कर सकते है। इससे समय की बचत होगी। पार्षद अनीसुर रहमान अंसारी ने बताया कि पार्षदों को लैपटाप मिलने से घर बैठे वार्ड संबंधी जानकारी मेल के जरिए आदान-प्रदान में सुविधा होगी। नगर विकास आवास विभाग की वेबसाइट से विकास संबंधी जानकारियां हासिल करना सुलभ हो जाएगा।

पार्षदों को लैपटाप आपरेट करना सहज होगा। मेल के माध्यम से पार्षदों को सशक्त स्थाई समिति, बोर्ड की बैठक सहित अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करा दी जाएगी। पार्षद सुनीता देवी ने बताया कि लैपटाप मिलने से पार्षद निगम से जुड़े अपने आवेदन और सुझाव व शिकायत आनलाइन नगर निगम को अवगत भेज सकते हैं। समय के बदलते परिवेश में पार्षदों को स्मार्ट कार्य के साथ आगे बढ़ना होगा। पार्षद राजेश कुमार मंडल ने कहा कि पार्षदों को लैपटाप मिलने से उनके कार्यशैली में काफी साकारात्मक बदलाव आएगा। लैपटॉप के प्रयोग से वार्ड की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। मेल के जरिए निगम को भेजे गए आवेदन, शिकायत व सुझाव पर निगम द्वारा त्वरित संज्ञान लिया जाएगा। इसमें कोताही पर समुचित कार्रवाई का प्रावधान तय किया जाएगा। इधर, नगर आयुक्त ने बताया कि पार्षदों को लैपटाप उपलब्ध कराने में तेजी लाई जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button