CONGRESS ने दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार गीत किया लॉन्च

नई दिल्ली- 23 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को पार्टी का नया प्रचार गीत “हर जरूरत होगी पूरी, दिल्ली में कांग्रेस है जरूरी…” लॉन्च किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मीडिया एवं पब्लिसिटी) पवन खेड़ा, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस का नया प्रचार गीत लाॅन्च किया। दो मिनट 48 सेकेंड के इस गीत में दिल्ली की मौजूदा आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही यह गीत दिल्ली वासियों का आआपा सरकार से मोहभंग को व्यक्त करता है। इस गीत में भारतीय जनता पार्टी की भी आलोचना की गई है।

इस गीत के बोल से दिल्ली के स्थानीय ज्वलंत मुद्दें स्पष्ट होते हैं। इनमें यमुना का प्रदूषण, दिल्ली में पेयजल की खराब गुणवत्ता आदि तमाम मुद्दों की चर्चा की गई है। इस तरह आआपा राज में दिल्ली के बुनियादी ढांचे के बारे में चिंता जताई गई है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास “शीशमहल” पर भी निशाना साधा गया है।

गीत में दिल्ली में शीला दीक्षित के मुख्यमंत्रित्वकाल में अस्पतालों, सड़कों तथा डीटीसी के कार्यों को बखूबी फिल्माया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस के नए चुनावी वादों प्यारी दीदी योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, फ्री राशन किट और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसी बातों को भी जिक्र किया गया है और दिल्ली में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया गया है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!