
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का तबादला
पटना- 04 सितंबर। बिहार में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार पूरन कुमार झा, पुलिस अधीक्षक (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना को पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
कोमल मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- II, विधि-व्यवस्था, पटना को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
सुषमा सागर, सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- II, विधि-व्यवस्था, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अनिकेत कुमार द्विवेदी, सहायक पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- I, जहानाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
दीप्ति मोनाली, सहायक पुलिस अधीक्षक, गया जी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई के पद पर पदस्थापित किया गया है।
हेमंत सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- I, नगर, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
कार्तिकेयन ए.के., सहायक पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- II, नगर, मुजफ्फरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
केतन अशोक इंगोले, सहायक पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजौली, नवादा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
प्रसन्ना कुमार एम.वी., सहायक पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, पश्चिमी चंपारण के पद पर पदस्थापित किया गया है।
सईम रजा, सहायक पुलिस अधीक्षक, भागलपुर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के पद पर पदस्थापित किया गया है।



