बिहार

BIHAR:- मदरसा शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए सरकार ने जारी किए 276 करोड़ रुपये

पटना- 04 सितंबर। बिहार के मदरसा शिक्षकों के छह महीने से लंबित वेतन भुगतान के लिए सरकार ने 276 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक से दो दिनों में मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मियों का लंबित वेतन भुगतान हो जाएगा। बतादें कि पिछले छह माह से मदरसा के शिक्षकों का वेतन भुगतान नही हो रहा था। शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री से वेतन भुगतान की गुहार लगाई थी।

मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। वहीं, मदरसा शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर वेतन भुगतान से संबंधित अपनी समस्याओं से उन्हें अगवत कराया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि लंबित वेतन भुगतान जल्द कराया जाएगा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बात की और मदरसा शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान करवाने को कहा।

जिसके बाद बिहार सरकार ने मदरसा शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान के लिए 276 करोड़ रुपये जारी किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!