
MADHUBANI:- शहर के राज केनाल की हुई सफाई, जलनिकासी में होगी सहूलियत
मधुबनी- 17 जुलाई। नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने की दिशा में केनालों की सफाई कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के मालगोदाम सड़क पर पं. विनोदानंद कॉलोनी से आगे तक राज केनाल की सफाई की गई।
निगम के सफाई सुपरवाइजर दिनेश राम ने बताया कि केनाल की सफाई कार्य में कर्मी अनिल धनकार, मनोज धनकार, किशन धनकार, जीतूधनकार,विनोद मल्लिक सहित एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को लगाया गया है। केनाल से जलकुंभी निकाली गई है। राज केनाल की सफाई होने से पं. विनोदानंद झा कालोनी सहित आसपास के मोहल्ला में जलनिकासी की सुविधा होगी।
वहीं, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि बरसात को देखते हुए वाटसन, किंग्स व राज केनाल की समुचित सफाई कार्य कराई गई है। इसके लिए सफाई कर्मियों की विशेष टीम बनाई गई है। मेयर ने बताया कि मालगोदाम रोड के अलावा संतु नगर से आरके कॉलेज गेट तक, सूड़ी स्कूल चौक से महाराजगंज तक केनाल की सफाई कराई गई है। उपमेयर अमानुल्लाह खान ने बताया कि शहरी क्षेत्र के नालियों की नियमित सफाई से जलनिकासी में काफी सहुलियत हो रही है। बारिश के बाद शहरी क्षेत्र से जलनिकासी सुलभ हो रहा है। निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में नाला की विशेष सफाई कार्य किया जा रहा है। केनाल की सफाई चल रहा है। सफाई कार्य के लिए निगम पूरी तरह सजग है।



