[the_ad id='16714']

BJP सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यों को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाऐंः सम्राट चौधरी

मधुबनी- 13 जून। बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति उच्च विद्यालय बिस्फी के परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन समारोह भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्ष्ता एवं महामंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव के संचालन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि विद्यापति की जन्मस्थली बिस्फी में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां के लोगों के कण-कण में आचार विचार और संस्कार भरा है। भाजपा सरकार के नौ साल बेमिसाल में किए गए कार्यों को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या बलिदान और संघर्ष के बल पर ही आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा राष्ट्रीय संस्कृत के पुनरुत्थान के साथ-साथ देश के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप आज देश की बुनियादी समस्याएं समाप्त हो गई है और आवश्यकता पूरी हो रही है। मौके पर संसद अशोक कुमार यादव,सांसद गोपाल जी ठाकुर,विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल,विधयक बिनोद नारायण झा,अरूण शंकर प्रसाद,संजय सावारगी,मुरारी मोहन झा,मिथिलेश तिवारी, रामप्रीत पासवान,हरि सहनी,जिवेश मिश्रा,एमएलसी घनश्याम ठाकुर, सुनील कुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!