बिहार

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, डिप्टी सह जल संसाधन मंत्री से की चर्चा

पटना- 08 सितंबर। जनता दल यूनाईटेड (जदयू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने मंगलवार काे फिर पटना जिले के बाढ़ प्रभावित एवं जलजमाव वाले विभिन्न गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने नथ्थाचक, विक्रमपुर, फतुहा, डुमरी, भिखुआ, जनार्दनपुर, मछरीयावां, मालबीघा, शिवचक, मुड़ेरा, नयका रोड, सिकन्दरपुर, मकसुदपुर, मुस्तफापुर, मसाढ़़ी, जमालपुर, सैदनपुर, बेलदारीचक, लखना, निहालचक, मदारपुर, डुमरीपुल, पुनपुन, अकौना, सतीशनगर, मनौरा, गोपालपुर, चिनिया टोला, चीहुट, देवेन्द्र नगर, परसा एवं दीनदयाल नगर का दौरा कर जलस्तर को देखा और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा मिल रही सहायता की जानकारी ली।

पुनपुन समेत अन्य सभी इलाके के जलस्तर की स्थिति देखकर नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चाैधरी को बुलाया और उनसे बाढ़़ प्रभावित तमाम इलाकों की अद्यतन जानकारी ली तथा सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने मंत्री विजय चाैधरी से कहा कि संबंधित अधिकारियों को विभाग व सरकार की ओर से पूरी तत्परता बरतने का निर्देश रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की माॅनिटरिंग की समुचित व्यवस्था हो।

नीतीश कुमार ने कहा कि कोई सरकार कितनी अच्छी है, इसका पता इस बात से लगता है कि आपदा के समय अपनी जनता के साथ वो कितनी संवेदना और कैसे दायित्वबोध से खड़ी है। पिछले दो दशकों में एनडीए सरकार ने इस दिशा में जो मानक स्थापित किया है, उसको हमेशा ध्यान में रखें। इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!