
BIHAR:- दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में महिला से कथित बदसलूकी, रेलवे पुलिस के जवानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
समस्तीपुर, 21 नवंबर।दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में वर्दीधारी रेलवे पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन के भीतर भीड़ के बीच पुलिसकर्मी एक महिला के साथ धक्का-मुक्की और उसे पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं। महिला भी इस दौरान विरोध करती दिख रही है।
वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस के व्यवहार और ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर ट्रेन के भीतर ऐसी नौबत क्यों आई? महिला के साथ इस कथित दुर्व्यवहार की वजह क्या थी?
फिलहाल वायरल वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम की पूरी वजह स्पष्ट नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस स्टेशन के पास का है, और विवाद की शुरुआत कैसे हुई।
मामले में रेलवे प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना और निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद ही यह तय हो सकेगा कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार नियम के अनुसार था या मर्यादा से बाहर।
यात्रियों की सुरक्षा रेलवे पुलिस की जिम्मेदारी है, और वर्दी से मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा भी की जाती है।



