विश्व

बांग्लादेश में अवामी लीग के पूर्व MP अताउल हक डोलन गिरफ्तार, अभिनेता टोमल महबूब हिरासत में

ढाका (बांग्लादेश)- 20 नवंबर। बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी के नेताओं और समर्थकों की धरपकड़ तेज हो गई है। हसीना के दिसंबर में स्वदेश लौटने की घोषणा पर सरकार के नकारात्मक रुख से देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए। गोपालगंज से लेकर ढाका तक तनाव है। बिगड़े हालात के बीच गुरुवार देररात ढाका में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सतखीरा-4 से अवामी लीग के पूर्व सांसद एसएम अताउल हक डोलन को गिरफ्तार कर लिया। उधर, अभिनेता टोमल महबूब को देररात हिरासत में ले लिया।

द डेली स्टार और ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल रिस्पॉन्स बटालियन (एसआरबी) ने राजधानी के बारीधारा इलाके से डोलन को गिरफ्तार किया। एसआरबी के लीगल एंड मीडिया विंग के निदेशक, विंग कमांडर एमजेडएम इंतखाब चौधरी ने बताया कि हमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए रात करीब 11:20 बजे उन्हें गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) को सौंपा जाएगा।।

एसआरबी ने यह नहीं बताया कि डोलन को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने राजधानी से अभिनेता टोमल महबूब को हिरासत में लिया। डीबी प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने उनकी हिरासत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभिनेता पर भड़काऊ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। अभिनेता टोमल महबूब को फिलहाल उनके मिंटू रोड स्थित कार्यालय में रखा गया है। उन्हें डोलन की गिरफ्तारी से कुछ समय पहले राजधानी के अजीमपुर इलाके में ईरानी मठ के पास से हिरासत में लिया गया। शफीकुल इस्लाम ने उन्हें हिरासत में लेने का कारण बताने से इनकार कर दिया।

इस समय देश के 64 जिलों में से कम से कम 28 अशांत हैं। शेख हसीना ने अपनी मौत की सजा सुनाए जाने की पहली बरसी के आसपास दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का इरादा जताया है। उन्होंने नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए आवेदन भी किया, जिसे वर्तमान सरकार ने खारिज कर दिया है। सड़कों पर उतरे अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं।

उपद्रवियों ने चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक आवास में भी आगजनी की है।

प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने अकेले राजधानी ढाका में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के 3,000 जवानों (96 प्लाटून) को तैनात किया है। अवामी लीग के दर्जनों समर्थकों को गिरफ्तार किया गयाहै। बांग्लादेश राजनीतिक अस्थिरता के साथ गंभीर आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। देश में महंगाई दर 8 फीसद से ऊपर बनी हुई है। ऊर्जा संकट गहरा गया है। विश्व बैंक ने देश की विकास दर के अनुमान को घटाकर 3.4 प्रतिशत कर दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!