बिहार

MADHUBANI:- बिस्फी के धेपुरा में तेज रफ्तार वाहन के ठोकर से पूर्व शिक्षक की मौत, दरभंगा-जयनगर मुख्य पथ को आक्रोशित लोगों ने किया जाम

मधुबनी- 20 नवंबर। दरभंगा-जयनगर मुख्य पथ पर धेपुरा में तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से एक पूर्व शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक स्थानीय निवासी था। मौत के बाद आक्रोषित स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर पुलिस प्रषासन के विरोध नारेबाजी की। सड़क जाम होने के कारण दरभंगा-जयनगर मुख्य पथ पर कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक जाम में फंसे रहे और अपने गंतव्य तक पहुंचने में उन्हें काफी विलंब हुआ।

वहीं घटना एवं सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं औंसी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराकर सड़क जाम समाप्त कराने की पहल की।

पूर्व शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गई। सड़क पर शव रखकर विरोध जताने के कारण काफी देर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!