
BIHAR:- प्रदर्शनकारियों के पथराव में सीतामढ़ी SP घायल, BJP नेता की गाड़ी में तोड़फोड़
सीतामढ़ी- 25 जुलाई। जिले में प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान एसपी को चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। वहीं एक भाजपा नेता की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी है।
घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल एवं विशेष बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मामले की जांच की जा रही है तथा पथराव में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



