नवादा- 21 जून। नवादा में एक मां ने बुधवार को दो बेटियों की हत्या जिंदा जलाकर कर दी है। मां को गिरफ्तार कर लिया गया है । मामला नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के दूधैली गांव की है। इस मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है।जानकारी मिलते ही रजौली डीएसपी पंकज कुमार, थाना प्रभारी राजीव कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दी हैं। वहीं घायल मां को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस की कस्टडी में मां को रखा गया है।
मृतक सौरभ कुमार उर्फ लाली की पुत्री चाहत कुमारी व खुशी कुमारी है। दोनों मृतक की पहचान ग्रामीणों ने की है ।वही घायल मां लवली कुमारी है। डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने दोनों बच्चों की जिंदा जलाकर हत्या की है। इस मामला की भी जांच की जा रही है। फिलहाल घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी इलाज की जा रही है। वह पुलिस की कस्टडी में है। मां कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन पुलिस का मानना है कि मां भी आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। जिसमें वह घायल हो गई है। मां की स्थिति सामान्य होने पर भी घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सकता है।
