भारत

BIHAR:- प्रेम प्रसंग में ठगी की षिकार हुई बंग्लादेषी, जयनगर पहुंचकर पुलिस लगा रही न्याय की गुहार

मधुबनी- 16 जनवरी। शादी का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में ठगी की शिकार एक बंग्लादेशी महिला मधुबनी जिले के जयनगर थाने पहुंच कर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। महिला की पहचान 37 वर्षीय रुकसाना पति मो. हसमुख साकिन दिसतीलार सुतरापुर ढ़ाका बंग्लादेश के रूप में किया गया है। पीड़िता के पास बंग्लादेश का पासपोर्ट एवं भारत प्रवेश करने का वैध कागजात 14 फरवरी तक का मौजूद हैं। पीड़िता बंग्लादेशी महिला ने बताया कि मैं एक शादीशुदा हूं। दस साल पहले ढ़ाका में मो. हसमुख नामक युवक से शादी हुई थी। जिससे एक 7 वर्षीय पुत्र हैं। वर्ष 2018 में काम करने के लिए जार्डन गई। जहां हमारी मुलाकात मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी मो. मुस्तकीम पिता मो. जाकिर से हुई। जार्डन में दोनों क्लासिकी नामक एक कंपनी में काम करते थे। वहीं दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी मुस्तकीम ने अविवाहित होने की बात कहीं और दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ। दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गये। हालांकि बंग्लादेशी महिला ने मुस्तकीम को शादीशुदा होने की बात कही। तथा एक बच्चा की मां होने की बात भी कही थी। इसके बावजूद मुस्तकीम और रुकशाना के बीच नजदीकी बढ़ने पर मुस्तकीम ने अपने बहन की शादी की बात कहते हुए रुपये की मांग की। वर्ष 2020 में दोनों अपने-अपने देश चले गए। दोनों का संपर्क मोबाइल पर होने के दौड़ान मुस्तकीम द्वारा पैसे की मांग पर बंग्लादेश से रुखसाना ने मुस्तकीम के खाते में पांच लाख रुपये (भारतीय) भेजी। इसी बीच मुस्तकीम ने रुकशाना से कहा कि मेरे घर वाले मेरी शादी करा रहे हैं। तुम भी और वो भी एक साथ रहेंगे। बीते वर्ष जून माह में रुकशाना बंग्लादेश से दिल्ली के कोटला मुबारकपुर पहुंची। जहां मुस्तकीम काम करता था। मुस्तकीम से मुलाकात हुई और शादी का झांसा देकर मुस्तकीम फरार हो गया। बंग्लादेशी महिला वापस अपने देश चली गई। पीड़िता फिर अपने देश से दिल्ली आरोपी युवक मुस्तकीम के पास पहुंची। परंतू मुस्तकीम शादी करने से इंकार कर दिया। कुछ दिन भटकने के बाद पीड़ित महिला ने 8 जनवरी को जयनगर थाने पहुंची और पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक के घर परसा गांव पहुंच गयी। जहां पीड़िता को आरोपी युवक के घर के सदस्यों ने भला-बुरा कर बोला दिल्ली चले जाओ। उस दौरान आरोपी युवक घर पर था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक घर पर रहने के बावजूद पुलिस को गलत सूचना दी गई। आरोपी की तलाश में पीड़िता ने मंगलवार को जयनगर थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने कहा कि मेरे द्वारा भेजे गए पांच लाख रुपये एवं सोने का चैन मुझे लौटा दें। मैं अपने देश लौट जाउंगी। महिला द्वारा मुस्तकीम के खाते में भेजें गए राशि का कागजात भी दिखाया जा रहा है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने बताया कि आरोपी वर्तमान में दिल्ली में हैं। पीड़िता को बता दिया गया है। विदेशी होने के कारण पूर्व में भी पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से उसके साथ परसा गांव भेजा गया था। इस संदर्भ में पूछे जाने पर आरोपी मो.मुस्तकीम के चाचा मो. बशीर ने बताया कि दस दिन पूर्व भी पीड़िता पुलिस के साथ परसा गांव आयी थी। पुलिस के सामने आरोपी से मुलाकात भी हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को दिल्ली जाने की बात पर पीड़िता दिल्ली चली गई। तब से लेकर अब तक आरोपी युवक घर से मोबाइल फोन बंद कर फरार हैं। आरोपी के पिता नेपाल के किसी स्कूल में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। चाचा ने बताया कि पहले हम एक ही जगह घर पर रह रहे थे, अब वहां नहीं रह रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button