
बैंक हड़ताल से मधुबनी में बैंकिंग कार्य ठप, 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित, ऑनलाइन सेवाएं जारी
मधुबनी- 11 सितंबर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का मधुबनी में व्यापक असर देखा गया। हड़ताल से जिले में करीब 200 करोड का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। जिले की सभी बैंकों एसबीआई, पीएनबी, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, आईडीबीआई, यूबीआई, आईओबी सहित सभी शाखाओं में ताले लटके रहे। बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर स्टेट बैंक की एडीबी शाखा परिसर के सामने नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया।
कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस व अन्य कार्य ठप—
शाखाओं तक कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, पासबुक प्रिंट, KYC, लोन और खाता खोलने जैसे सभी काउंटर कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। बैंक पहुंचे ग्राहकों को बिना काम के ही लौटना पड़ा। कई जगह बुजुर्ग पेंशनधारक और किसान घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे। हालांकि राहत की बात यह रही कि एटीएम, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। जिससे डिजिटल लेन-देन करने वाले ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
हड़ताल का UPI पर असर नहीं—
हड़ताल सिर्फ बैंक की ब्रांच सर्विस की थी। क्लर्क, कैशियर और अधिकारी हड़ताल पर थे, इसलिए काउंटर बंद रहा। लेकिन UPI, IMPS, ATM, Net Banking, Mobile Banking NPCI और सर्वर से चलता है, बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इसका सर्वर बंद नहीं होता। UPI से लेन-देन, दुकान पर पेमेंट, ट्रांसफर सब नॉर्मल हुआ है। बैंकों ने पहले ही कहा था कि ग्राहक UPI/ATM का इस्तेमाल करें।
केंद्र सरकार 5 डेज बैंकिंग लागू नहीं कर रही—
जिला संयोजक रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार 5 डेज बैंकिंग लागू नहीं कर रही है, DFS एवं IBA टालमटोल की नीति अपना रही है जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी नेता शिव प्रसाद ने चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में विरेन्द्र कुमार SBI, अमित कुमार, SBI, लक्ष्मी नारायण IDBI, इंद्रभूषण यादव – IOB, रबिन्द्र कुमार महतो SBI, अमरनाथ राम पाल SBI, दिलीप कुमार मिश्रा SBI, मितेश कुमार PNB, किशन कुमार झा PNB, सत्येन्द्र कुमार IOB, अमरनाथ मिश्रा UBI, ब्रजेश कुमार SBI, विकास आनंद गुप्ता SBI, रसपाल सिंह PNB, शंभू कुमार यादव SBI, ललन कुमार झा SBI, प्रकाश कुमार SBI, मनीष कुमार PNB, अमन कुमार झा PNB, दीपक कुमार मिश्रा PNB, अभय कुमार SBI, सुनील कुमार दुबे SBI, आशुतोष कुमार केनरा बैंक, संजय कुमार SBI, शिवानंद कुमार इंडियन बैंक, शिवशंकर कुमार सहित अन्य शामिल रहे।



