पटना- 30 अप्रैल। बिहार के खगड़िया जिले में शुक्रवार रात आयी आंधी ने जमकर तबाही मचाई। यहां एक घर पर विशाल पेड़ के गिरने से दो बहनों की मौत हो गई और एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
खगड़िया और भागलपुर को जोड़ने वाले फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर तेज आंधी और बारिश में धराशायी हो गया है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान पेड़ गिर गया, जिसमें दोनों बहनों की दबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें दो की मौत और एक घायल है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
