
बिहार
PATNA:- रेलवे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर: शारीरिक दक्षता जांच (PET) तत्काल प्रभाव से स्थगित
पटना- 25 सितंबर। पूर्व मध्य रेल, रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पटना ने CEN: 08/2024 के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता जांच (PET) को स्थगित कर दिया है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ द्वारा जारी सूचना सं.-09/2024 दिनांक 25/09/2026 के अनुसार, खराब मौसम एवं अतिवृष्टि के कारण दिनांक 26.09.2026 एवं 27.09.2026 को आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता जांच को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। बोर्ड ने बताया कि PET आयोजन से संबंधित अगली सूचना जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अद्यतन सूचना के लिए रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल, पटना की आधिकारिक वेबसाइट www.ecr.indianrailways.gov.in > Hajipur H.Q. > RRC/Patna का निरंतर अवलोकन करते रहें। साथ ही सावधान रहते हुए किसी अन्य वेबसाइट पर विश्वास न करने की अपील की गई है।



