
मधुबनी में 7 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, वरीय पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश
मधुबनी- 25 सितंबर। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में पदस्थापित 7 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से कार्यहित में तबादला किया गया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी पदाधिकारियों को अविलंब अपने नवपदस्थापन कार्यालय में योगदान कर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
तबादला सूची इस प्रकार है।परिचारी प्रवर नीतीश कुमार प्रभारी, उपस्कर शाखा से यातायात थाना, परिचारी-10 चंदन कुमार प्रभारी, रअनि प्रथम से प्रभारी, दिवा शाखा, परिचारी-07 अमरेन्द्र कुमार प्रभारी, दिवा शाखा से प्रभारी उपस्कर शाखा, परिचारी-08 राहुल कुमार यातायात थाना से प्रभारी, संकेत शाखा/निर्गत, परिचारी/पुअनि-314 सीता कुमारी प्रभारी, सेवा पुस्तिका से प्रभारी, अवकाश शाखा, परिचारी-03 सोनी कुमारी प्रभारी अवकाश शाखा से प्रभारी, सेवा पुस्तिका पुअनि निलेश कुमार प्रभारी, रअनि द्वितीय से अतिरिक्त प्रभार, रअनि प्रथम किया गया है। सभी प्रतिष्ठानों का स्थान पुलिस केन्द्र, मधुबनी है।



