
MADHUBANI:- नगर थाना में आवेदन दिए गुजर गए 6 दिन, नहीं हो सकी FIR दर्ज
मधुबनी- 30 मई। नगर थाना क्षेत्र के सूरतगंज वार्ड 25 के निवासी बैजनाथ ठाकुर के पुत्र गौतम कुमार ठाकुर ने नगर थाना को 24 मई को एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई गई। आवेदन देने के छह दिन गुजर जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करने की शिकायत की गई है। जिससे आवेदन के आरोपितों का मनोबल काफी बढ गया है। बैजनाथ ठाकुर और उनके पुत्र गौतम कुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज नहीं करने की स्थिति में आरोपितों द्वारा किसी भी तरह का अप्रिय घटना को अंजाम दिया जाता है तो नगर थाना पुलिस इसके जिम्मेदार होंगे। गौतम कुमार ठाकुर द्वारा नगर थाना को दिए गए आवेदन में बताया है कि 23 मई की शाम शहर के गिलेशन बाजार स्थित रामजी कारक धर्मशाला के सामने लस्सी का दुकान चला रहे थे।
चानक प्रमोद महतो, विक्की अपने 7-8 लोग मेरे दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए रंगदारी में 50 हजार रूपये की मांग किया। मैं डर से 2500 रुपये दिया। इसके बाद मुझ पर जानलेवा हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। जिसमें मेरे कान को काट दिया। सिर फट गया। मेरे दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 नं.की गाड़ी पर पुलिस देखकर सभी आरोपित फरार हो गया 112 वाहन से पहुंची पुलिस ने तत्काल मेरा इलाज के लिए मुझे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
आवेदन में बतापा कि आरोपित के विरूद्ध पूर्व से भी अपराधिक मामला दर्ज है। आरोपित शराब का खुलेआम धंधा करता है।



