
MADHUBANI:- शहर की अतिक्रमित तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए होगा समिति का गठन, DM को सौंपेगे ज्ञापन
मधुबनी – 29 अप्रैल। नगर निगम क्षेत्र के अतिक्रमित 32 तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के दिशा में जिला प्रशासन को सहयोग करने और तालाबों का जीर्णोंद्धार के लिए शहर के बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तालाबों के संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श कियागया। बैठक में अधिवक्ता अजय यश, संजीव कुमार मिश्रा, बिरेन्द्र कुमार निधि, इं. गौरीशंकर यादव सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए एक समिति का गठन और उसके पदाधिकारियों का चयन किए जाने पर सहमति जताई गई। बैठक में तालाब का जीर्णोद्धार के लिए जिलाधिकारी को आवेदन सौंपने, समिति द्वारा सभी 32 तालाबों का निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को सौंपने, अतिक्रमण खाली के बाद तालाबों का कायाकल्प के दिशा में योजनाबद्ध तरीके से जिला प्रशासन को सहयोग करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अजय यश ने कहा कि अगली बैठक में समिति का गठन कर तालाब की बदहाली व अतिक्रमण प्रति लोगों में जागरुकता अभियान चलाई जाएगी। रहिका अंचल सैरात सूची की अतिक्रमित तालाब की स्थिति में सुधार के दिशा में जिलाधिकारी और रहिका अंचल कार्यालय को आवेदन देकर तालाब की ओर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। स्थानीय लोगों को तालाबों की साफ-सफाई और श्रमदान की अपील की जाएगी। अधिवक्ता अजय यश ने कहा कि जीर्णोद्धार तालाब के लिए वरदान साबित होगा। अतिक्रमित तालाबों में कचरा फेंकने वालों को चिन्हित कर जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को उसकी सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन का सहयोग अपेक्षित होगा।



