
“देश पर एक सिस्टम का कब्जा है” – इंदौर में छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी, RSS और ‘हम दो, हमारे दो’ पर साधा निशाना
इंदौर- 19 सितंबर। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि “देश पर एक system का कब्ज़ा है – परत दर परत। कौन है ये सिस्टम? RSS और ‘हम दो, हमारे दो’ की अगुवाई में गिनती के लोगों ने मिल कर भारत की हर संस्था पर अपना नियंत्रण कर लिया है।

सरकार हो, व्यापार हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, खेल हो, मीडिया हो, न्यायपालिका हो, चुनाव आयोग हो या bureaucracy – इस सिस्टम में हुनर नहीं, पैसा और पहुंच मायने रखता है। उन्होंने आगे कहा कि इस कब्जे, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ छात्रों की आवाज ही सबसे बड़ी चुनौती है। इसीलिए system को students से खतरा है, क्योंकि वो सवाल पूछते हैं, जवाबदेही मांगते हैं। इसी डर से सिस्टम छात्र नहीं, अंधभक्त चाहता है। छात्रों को प्रताड़ित करता है, अंधभक्त को बढ़ावा देता है, ताकि कोई सवाल न उठे और मनमानी चलती रहे।

राहुल गांधी का यह बयान इंदौर के रीजनल पार्क में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आया, जहां हजारों छात्रों के सामने उन्होंने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा।



