
मधुबनी में धूमधाम से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, निकली भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन का भी आयोजन
मधुबनी- 17 सितंबर। आज जिले में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम और श्रद्धा के साथ की गई। सुबह से ही जगह-जगह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, कारखानों और गैरेजों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, बेहतर लाइट और ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए थे।
शहर के स्टेशन चौक स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर के अलावा शंकर चौक, गंगासागर चौक, निजी बस पड़ाव चौक, चकदह, सप्ता, गदियानी, कोइलख, भगवती चौक* सहित अनेक छोटे-बड़े सरकारी और गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों में भव्य पंडाल बनाकर बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वार्ड 45 के लक्ष्मी सागर के समाजसेवी राजीव कुमार राय के आवासीय परिसर में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।पूजा में देबू राय, राधा देवी, पिट्टू राय, जयश्री, देबू राय, पिट्टू राय, जयश्री, खुशी, हैप्पी, आरोही, भोला, कृष्णमोहन,और खुशी, हैप्पी, रुही, भोला, कृष्णमोहन, सहित अन्य ने हिस्सा लिया। मौके पर देबू राय ने कहा कि भगवान विष्णु के अनेक स्वरूपों में बाबा विश्वकर्मा की पूजा आदि काल से होती आ रही है। समय के बदलते परिवेश में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का महत्व बढ़ता ही जा रहा है।
मान्यता है कि इस दिन कल-कारखानों से लेकर छोटे गैरेजों और वाहन संचालकों द्वारा बाबा विश्वकर्मा की पूजा करने से उपकरणों पर आधारित उद्योग-धंधे में तरक्की होती है और किसी भी व्यवसाय में निश्चित रूप से सफलता मिलती है।



