
क्राइम
BIHAR:- 18 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सीमा से ला रहे थे खेप
सुपौल- 04 नवंबर। सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को 18 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से गुजरते हुए बाइक पर सवार तस्कर गांजा लेकर गुजरने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध बाइक की तलाश शुरू की।
बराटपुर-कटैया के समीप जब एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक बैग से 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में अमरजीत कुमार और मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। इस मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।



