बिहार

DARBHANGA:- बाढ़ समैला में 41 वर्षो तक छात्रों के भविष्य को संवाराने वाले मदरसा अहमदिया के हेड मास्टर फाखीर मतीन को दी गई भावभीनी विदाई

दरभंगा- 31 अक्टूबर। दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड अंतर्गत बाढ़ समैला स्थित मदरसा अहमदिया में प्रभारी हेड मास्टर फाखीर मतीन के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि फाखीर मतीन की बहाली वर्ष 1985 में हुई थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने लगातार 41 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा दी। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने मदरसा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया और सैकड़ों छात्रों के भविष्य को संवाराने का काम किया।

विदाई समारोह के दौरान
मदरसा बैतुल उलूम दिव्यागढ़ के हेड मास्टर मो. अबूल हसन,अब्दुर राजिक,मो. खुर्शीद आलम,मो. जकरिया,मो. नौमान अहमद,रफीक आजम,सौऐब सल्फी,गणेश पासवान,प्राथमिक विद्यालय(उर्दु) बाढ़ समैला के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार,शिक्षिका निखहत प्रवीण,हुस्न बानो, अब्दुर राजिक,पत्राकार फिरोज आलम, ईजरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आकिल हुसैन सहित मदरसा परिवार,छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं फाखीर मतीन ने अपना प्रभार मदरसा में बचे एक साइंस टीचर अब्दुर राजिक को दिया।

इस दौरान कई वक्ताओं ने उनके योगदान और सरल व्यक्तित्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि फाखीर मतीन ने हमेशा अनुशासन,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में मदरसा में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ। समारोह में मदरसा के शिक्षकगण,छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सेवानिवृत्त प्रभारी हेड मास्टर फाखीर मतीन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर भावुक माहौल रहा, शिक्षकों और छात्रों की आंखें नम हो गईं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!