
बिहार
मधुबनी में सेवा की नई पहल: “माँ रुकमणी वृद्धाश्रम फाउंडेशन” को भारत सरकार से मिली मान्यता
मधुबनी – 17 सितंबर। मधुबनी जिले के लिए खुशखबरी। समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई संस्था ‘मां रुकमणी वृद्धाश्रम फाउंडेशन” को भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है।
केंद्रीय पंजीकरण केंद्र, मानेसर द्वारा जारी Certificate of Incorporation के अनुसार संस्था का पंजीकरण 16 सितंबर 2026 को कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 7 और 8 के तहत किया गया है। यह फाउंडेशन अब वृद्धजनों की सेवा, आश्रय, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कानूनी रूप से कार्य कर सकेगा। संस्था के संस्थापक मोद नारायण झा ने बताया कि मधुबनी में बेसहारा और जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए एक सम्मानजनक वृद्धाश्रम स्थापित करना उनका मुख्य उद्देश्य है।



