
CM सम्राट से स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार मुलाकात
पटना- 11 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में स्विट्जरलैंड की प्रतिष्ठित संस्था स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन (SNSF) के पूर्व प्रतिनिधि प्रो. मैक्स बर्गमैन एवं डॉ. जीनेथ बर्गमैन और इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) के सदस्य सचिव प्रो. धनंजय सिंह तथा विधान पार्षद नीरज कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार में सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए SNSF एवं ICSSR के सहयोग प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार वैश्विक शैक्षणिक एवं शोध संस्थाओं के साथ साझेदारी को लेकर गंभीर है। उन्होंने वैश्विक संस्थाओं को बिहार में शोध, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में साझेदार बनने का आमंत्रण दिया।



