
CM सम्राट चौधरी ने किया कोजीकोरैया बाँध का निरीक्षण, बोले- बाढ़ से बचाव और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
पटना- 06 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के राघोपुर स्थित कोजीकोरैया (काजीकोरैया) बाँध का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से बचाव और आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।अधिकारियों को तटबंधों की सतत निगरानी,संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी दोनों उफान पर हैं। राघोपुर में गंगा का जलस्तर 33.16 मीटर तक पहुँच गया है, जो चेतावनी स्तर से 48 सेमी ऊपर है।इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा खतरे के निशान 31.60 मीटर से 58 सेमी ऊपर बह रही है। प्रशासन ने सभी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी और फ्लड फाइटिंग कार्य तेज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पटना,भागलपुर, भोजपुर समेत 10 जिलों के निचले इलाकों में पानी भरने की खबर है, सरकार ने प्रभावित परिवारों तक प्राथमिकता से सहायता पहुँचाने पर जोर दिया है।



