बिहार

प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने तथा न्याय दिलाने के लिये हम खड़े हैं: CM सम्राट

पटना- 23 अगस्त। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति द्वारा आयोजित अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी जी का शहादत दिवस तथा नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के अभिनंदन समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने तथा न्याय दिलाने के लिये हम खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का जीवन और उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करना और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। आज तीन वीर शहीदों को याद करने का दिन है। पंडित राजकुमार शुक्ल जी और अमर शहीद रामफल मंडल जी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजापति समाज कैसे आगे बढ़े, इसकी चिंता हमलोग कर रहे हैं। प्रजापति समाज वह समाज है जो साधारण मिट्टी को भी गढ़कर मूर्ति का रूप देता है। कुम्हार (प्रजापति) समाज ने अपनी कला, श्रम और हुनर के माध्यम से सदियों से हमारी संस्कृति और परंपरा को समृद्ध किया है। बिहार को सजाने संवारने तथा विकास की नई रूपरेखा तैयार कर आगे बढ़ाने के लिये हम सबको मिलकर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की माटी कला हमारी समृद्ध लोक एवं पारंपरिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पारंपरिक कला को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अगले तीन माह में माटी कला बोर्ड का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हार (प्रजापति) समाज एवं माटी कला से जुड़े कारीगरों के हित में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। कारीगरों को आधुनिक तकनीक एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ उनके उत्पादों के बेहतर विपणन और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सपनों को पूरा करने के लिये हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। बिहार को आगे बढ़ाने के लिये हम सभी को काम करने की गति और बढ़ानी होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह, विधायक आलोक सिंह, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधान पार्षद शीला पंडित, विधान पार्षद शिवरानी प्रजापति, बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष रूपेश कुमार पंडित, (प्रजापति) समन्वय समिति के प्रदेश महामंत्री श्री प्रजापति पिंटू गुरू जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!