स्पोर्ट्स

भारत के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, आखिरी मैच 25 अगस्त को खेलेंगे

लखनऊ- 23 अगस्त। भारत के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से यूपीटी-20 लीग का मैच खेलने के बाद कर्ण ने शनिवार रात यह ऐलान किया। वह अपना आखिरी मैच 25 अगस्त को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ खेलेंगे।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार 38 साल के कर्ण शर्मा ने घोषणा की कि अब मैं संन्यास लेना चाहता हूं। उन्होंने अपने परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए), आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और इस पूरे सफर में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संन्यास के बाद मैं कोचिंग और क्रिकेट से संबंधित अन्य जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा।

उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी कर्ण ने 2014 में सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 4 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें 1 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी20 मुकाबला शामिल है। टेस्ट में 4 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक विकेट सहित कुल 5 विकेट अपने नाम किए।

घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। उन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी-20 क्रिकेट मिलाकर कुल 411 मैच खेले। इसमें उन्होंने कुल 551 विकेट अपने नाम किए। कर्ण ने 97 फर्स्ट क्लास मैचों में 270 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 123 लिस्ट ए मैचों में 153 विकेट और 191 टी-20 मुकाबलों में 168 विकेट हासिल किए। कर्ण ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!