
MADHUBANI:- मधेपुर पावर ग्रीड का ट्रांसफॉर्मर जलने से लखनौर,झंझारपुर और मधेपुर के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति चरमराई
मधुबनी- 12 अगस्त। जिले के भीठ भगवानपुर (मधेपुर) पावर ग्रीड में पावर ट्रांसफॉर्मर जलने के चलते तीन प्रखंडों मधेपुर, लखनौर और झंझारपुर के सैकड़ो गांवों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। करीब दस दिन पूर्व से पावर ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है। जिसके कारण मात्र एक ही ट्रांसफार्मर से कटौती कर मधेपुर,लखनौर और झंझारपुर प्रखंड के सैकड़ो गांवो में बिजली आपूर्ति किया जाता है। बिजली कटौती के कारण तीनों प्रखंडों में इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहता हैं।
रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव ने मुख्यमंत्री, उर्जा मंत्री,बिहार इलेक्ट्रिक डेवलपमेंट लि. के अध्यक्ष, सचिव उर्जा विभाग, मधुबनी जिलाधिकारी व नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन लिमिडेट के प्रबंधक निदेशक को पत्र भेजकर इलाके में बिजली आपूर्ति नियमित करने के लिए फिलहाल पंडौल पावर ग्रीड से जोड़कर बिजली आपूर्ति की मांग की है। पत्र में पूर्व अध्यक्ष ने बताया है कि पंडौल पावर ग्रीड से जोड़ने से फिलहाल समस्या का समाधान हो सकता है। मधेपुर पावर ग्रीड में पावर ट्रांसफॉर्मर जलने के चलते तीन प्रखंडों में रोटेशन पर बिजली आपूर्ति से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
वहीं, लो वोल्टेज की समस्या बनी हैं। मधेपुर प्रखंड के पारसमणि फीडर सहित अन्य तीनों प्रखंड के सैकड़ो गांवो में बिजली आपूर्ती ठप रहने के अलावा मधेपुर प्रखंड के बाढ प्रभावित सात पंचायतों बिजली की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने बताया कि कम बिजली आपूर्ति के चलते लोग परेशान है।



