बॉलीवुड

, ‘हैवान’ का खौफनाक टीजर जारी, 18 साल बाद आमने-सामने नजर आऐंगे अक्षय और सैफ

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी ने अब तक कई फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया है, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आने वाले हैं। निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘हैवान’ का टीजर जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि टीजर में एक भी संवाद नहीं है। डरावनी धुन, रहस्यमयी माहौल और अक्षय-सैफ के किरदारों की झलक फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाती है। टीजर में अक्षय खतरनाक अंदाज में नजर आते हैं, जबकि सैफ को एक दिव्यांग व्यक्ति के किरदार में दिखाया गया है, जो छड़ी के सहारे चलते हैं।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर टीजर साझा करते हुए लिखा, “वह खतरा सुनता है… मैं ही खतरा हूं! अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?” टीजर में दोनों कलाकारों के बीच होने वाले टकराव की झलक देखने को मिलती है, लेकिन कहानी को लेकर निर्माताओं ने फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा है। अक्षय फिल्म में नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे, जो उनके लिए एक अलग तरह का किरदार माना जा रहा है। वहीं सैफ का लुक और उनका दिव्यांग किरदार कहानी को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। दोनों को आखिरी बार 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के ट्रेलर और अक्षय-सैफ के आमने-सामने के टकराव पर टिकी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!