बिहार

DARBHANGA:- बीएड कॉलेज में वसूली के आरोप से हड़कंप, जांच कर हो कार्रवाई: नजरे आलम

दरभंगा- 31 जुलाई। दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के जीवछ घाट स्थित फखरुद्दीन अली अहमद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में छात्राओं द्वारा भाईवा के नाम पर पांच हजार रुपए और फॉर्म के नाम पर राशि लेने,रसीद नहीं देने के आरोप के बाद मामला गरमा गया है। छात्राओं ने विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने आरोपों को गलत बताया है।

जदयू नेता एवं ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आरोप गलत हैं तो जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी और अगर वसूली नियमों के खिलाफ पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

नजरे आलम ने कहा कि दूर-दराज से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को किसी भी कीमत पर परेशान नहीं किया जाना चाहिए। कॉलेज में जो भी फीस या शुल्क नियम के तहत निर्धारित है, उसकी स्पष्ट जानकारी छात्रों को दी जाए और एक-एक रुपये की रसीद दी जाए। बिना रसीद किसी भी तरह की राशि लेना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच से न केवल छात्रों को न्याय मिलेगा, बल्कि कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ के लिए भी स्पष्ट संदेश जाएगा कि विद्यार्थियों से मनमानी वसूली या उन्हें परेशान करने की शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

उन्होंने दरभंगा-मधुबनी के बहुत सारे बीएड कॉलेजों में फीस वसूली की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!