
MADHUBANI:- शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर का लीज धारक बदल जाने का स्पष्ट संकेत
मधुबनी- 31 जुलाई। शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर का लीज धारक बदल जाने का स्पष्ट संकेत मिलने लगा है बता दें कि गंगासागर तालाब परिसर स्थित इंद्र पूजा समिति कार्यालय पर समिति पदाधिकारी के नाम बदल दिए गए हैं। 30 जुलाई तक जिन पदाधिकारी का नाम था वह 31 जुलाई को बदला नजर आया है।
बतादें कि गंगासागर काली मंदिर परिसर की लीज धारक के नाम को लेकर पिछले दो दिनों से अटकलों का दौर चल रहा था। जानकारी के मुताबिक यह परिसर 1 अगस्त से नए लीज धारक को दिया गया है। जिससे नए लीज धारक ने इस साल इंद्र पूजा का आयोजन करने का संकेत दे दिया है। बता दें कि इस परिसर में करीब चार दशक से इंद्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पिछले साल 2025 में एक पुराने लीज धारक द्वारा इंद्र पूजा का आयोजन किया गया था। इंद्र पूजा पर यहां भव्य मेला का आयोजन किया जाता है।
जानकारी के अनुसार गंगासागर काली मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाई जाएगी। ताकि इस परिसर में होने वाले किसी भी तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।



