
MADHUBANI:- शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर की लीज के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर मंथन शुरु
मधुबनी-29 जुलाई। शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर की लीज में ‘खेला’ हो गया। इस परिसर के दो पुराने लीज धारक और दो नए लोगों के बीच नए सिरे से लीज को लेकर पिछले एक माह से चल रहे उठापटक के बीच बुधवार दोपहर लीज फाइनल हो गया। महाराज कामेश्वर सिंह धार्मिक न्यास दरभंगा से मिली जानकारी के मुताबिक नए लीज धारक को लीज की कापी उपलब्ध करा दी गई।
जानकारों का माने तो गंगासागर काली मंदिर परिसर की लीज के लिए निगम क्षेत्र के वार्ड 15 के एक समाजसेवी पिछले एक माह से लगे थे। इनके द्वारा धार्मिक न्यास दरभंगा के नाम से चेक भी जमा कर दिया गया था। इसी बीच लीज को लेकर एक नए आवेदक की इंट्री होने से मामला पलट गया और लीज हाथ फिसलकर दूसरे को मिल गया। नए लीज धारक के लिए लीज की अवधि 1 अगस्त से होगी। जिससे अब यह परिसर नए लीज धारक के अधीन होगा। देर शाम नए लीज धारक यहां पहुंचकर अपने सहयोगियों के साथ बैठक की। बैठक में गंगासागर काली मंदिर परिसर की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में इस परिसर में होने वाले इंद्र पूजा, चैती छठ पूजा, छठ पूजा को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का खास ख्याल रखी जाएगी। इधर, इस परिसर का लीज धारक बदल जाने से परिसर के दुकानदारों की चिंता बढ गई है। कई दुकानदारों ने बताया कि लीज धारक बदल जाने की चर्चा सुनी जा रही है। पुराने लीज धारक द्वारा लिए गए अग्रिम राशि की वापसी की पहल किया जाना चाहिए।



