
BIHAR:- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ नरेंद्र मोदी सरकार का पतन शुरु: पूर्व मंत्री समीर महासेठ
मधुबनी- 25 जुलाई। पूर्व उद्योग मंत्री व पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पतन शुरू हो गया है। नरेंद्र मोदी सरकार से देशवासियों का विश्वास उठ गया है।
पूर्व मंत्री ने कहा की नीट पेपर लीक मामले को पिछले दिनों देश में उत्पन्न होने वाले हालात से पहले ही शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था। लेकिन केंद्र सरकार के अड़ियल रवैया से स्थिति बिगड़ने के बाद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दिया जाना सरकार केंद्र सरकार की नाकामी को साबित करता है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नीट जैसी परीक्षा पेपर का लीक होना केंद्र सरकार की विफलताओं का एक बड़ा कारण माना जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही और अड़ियल रवैया का खामियाजा देश के युवाओं को भुगतना पड़ा है। युवाओं में आक्रोश बढा है। युवाओं के आक्रोश का नतीजा आने वाले समय में केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा।



