
मधुबनी में 200 से अधिक लाभुकों के बीच 10 करोड़ से अधिक की ऋण राशि का स्वीकृति व संवितरण किया गया
मधुबनी- 06 जून। जिला मुख्यालय में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शनिवार को मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन देश भर में किया गया। इसी क्रम में जिला उद्योग केंद्र मधुबनी के सभागार में भी मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया।
इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक गजेंद्र मोहन झा ने बताया कि मधुबनी जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सभी बीस शाखाओं द्वारा कृषि क्षेत्र में विभिन्न ऋण योजनाओं यथा-किसान क्रेडिट कार्ड,एसएचजी,गव्य विकास,मत्स्य,पशुपालन,मूर्गी पालन,फूड प्रोसेसिंग, पीएमएफएमई आदि के तहत 200 से अधिक लाभुकों को कुल 10 करोड़ से अधिक की ऋण राशि का स्वीकृति एवं संवितरण किया गया।
बैठक में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, जिला गव्य विकास पदाधिकारी,जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी जीविका,निदेशक आरसेटी आदि के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख व कृषि वित्त पदाधिकारी (AFO) भी उपस्थित थे।



