
MADHUBANI:- : ‘लक्ष्य तक’ न्यूज चैनल ने 2 जून को सामने लाया था ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर की अराजकता
मधुबनी- 04 जून। ‘लक्ष्य तक’ न्यूज चैनल पर 2 जून को’ लाखों की लागत से निर्मित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बना देह व्यापार और शराब धंधेबाजों का अड्डा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इधर, 04 जून को ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर से राजनगर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी गोपाल मंडल का शव पाया गया। गोपाल मंडल की मौत के कारणों का खुलासा उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकता है। आश्चर्य तो इस बात का है कि ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाने के बाद भी नगर थाना पुलिस यहां पैर पसारे धंधेबाजों पर कार्रवाई से बच रहा है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक परिसर में खुलेआम देह व्यापार और शराब सहित अन्य सूखा नशा का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के खिलाफ आवाज उठाने वाले स्थानीय लोग गिरोह के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है।
बतादें कि ट्रैक परिसर से सटे प्राइवेट बस स्टैंड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने से यात्रियों से छीना-झपटी जैसी घटनाएं बढ़ गई है। बता दें कि ट्रैक परिसर से आम लोगों को गुजरना कठिन हो गया है। खासकर महिलाओं के लिए यह इलाका पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। यहां सूखा नशा के शिकार युवाओं द्वारा छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया जाता है। बस स्टैंड से सटे गंगासागर तालाब परिसर चोर-उच्चकों का जमघट लगा रहता है। इस परिसर से आए दिन बाइक की चोरी की घटना सामने आ रहा है।



