
MADHUBANI:- MADHUBANI:- साशक्त स्थाई समिति सदस्य पद पर सुनीता को मिले सर्वाधिक 27 वोट, बनाया रिकॉर्ड
मधुबनी- 27 मई। नगर निगम साशक्त स्थाई समिति के कुल सात सदस्य पद के चुनाव में सबसे अधिक वोट से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड पार्षद सुनीता देवी के नाम रहा। वार्ड 28 की पार्षद सुनीता देवी को चुनाव में कुल 27 वोट मिला। जबकि इनके प्रतिद्वंदी निराला देवी को 18 वोट मिला। सुनीता देवी के अलावा अधिक वोट लाने वालों में विभा देवी 26 वोट लाकर दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर बद्री नारायण राय को 25 वोट मिले।
चौथे नंबर पर रुमी देवी और प्रभावती देवी को 24-24 वोट मिले। कविता झा औरजमील अंसारी 23-23 वोट लाकर पांचवें स्थान पर रहे। सर्वाधिक 27 वोट हासिल कर परचम लहराने वाली समिति के नवनिर्वाचित सदस्य सह पार्षद सुनीता देवी ने बताया कि यह पार्षदों का प्रेम और स्नेह है कि उनका अपार समर्थन मिला है। सशक्त स्थाई समिति को हरसंभव सहयोग करते हुए निगम के सभी वार्डों के विकास के विकास कार्य को तरजीह दिया जाएगा।
हरेक वार्डों के विकास समिति का लक्ष्य और प्राथमिकता रही है। विकास कार्य को आगे बढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।



