
MADHUBANI: गंगा दशहरा पर मां कल्याणी की पूजा के साथ 5 दिवसीय जानो मानो महोत्सव का शुभारंभ
मधुबनी- 25 मई। गंगा दशहरा पर मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ गांव स्थित कल्याणी मां मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ पांच दिवसीय जानो मानो महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सुबह में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में गांव की ब पीड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। 29 मई तक चलने वाले महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा मेला का आयोजन किया गया है।
महोत्सव में मिथिला की पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाया गया है।जानो मानो ट्रस्ट के ट्रस्टी सह संस्थापक सचिव सरोज मोहन झा ने बताया कि हरेक साल गंगा दशहरा पर जानो मानो महोत्सव मनाया जाता है। दो बहन जानो और मानो के नाम से प्रसिद्ध कछुआ गांव की प्राचीन तालाब की धार्मिक महत्ता रही है। इस तालाब में स्नान के लिए दूर-दूर से लोग आते है। तालाब में स्नान करने से लोगों की मनोकामना पूर्ण होता है। रोगों से निजात मिलता है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में जानो मानो तालाब को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने के दिशा में अब तक किए गए प्रयास की समीक्षा करते हुए नए सिरे से रुपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंटकर ज्ञापन सौंपी जाएगी। जिलाधिकारी से आवश्यक पहल की मांग फिर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ो लोगों को शीतलता प्रदान करने वाली जानो मानो तालाब के चहुंओर भिंडा निर्माण कराया जाना जरूरी हो गया है। तालाब में गंदगी फेंकने और मछली पालन के लिए रसायनिक खाद का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। तालाब का अतिक्रमण की समस्या पर भी चर्चा की जाएगी।
कछुआ ट्रस्ट के तत्वावधान में महोत्सव के संचालन में ट्रस्टी सह संस्थापक लीलाकांत झा, विवेकानंद झा,डा. संतोष झा, ट्रस्टी सह संस्थापक सचिव सरोज मोहन झा,अध्यक्ष विजय शंकर झा मुन्ना,उपाध्यक्ष राजीव झा, गुणदेव कामत भरत ठाकुर, चंदन झा, शंभू ठाकुर, ललन ठाकुर, रवीन्द्र झा, अजय झा, अशोक मंडल, राजा बाबू, अजय ठाकुर, सौरभ झा, योगेन्द्र मुखिया, ललन कामत, दिवाकर मंडल नित्यानंद झा सहित अन्य जुटे है।


