बिहार

MADHUBANI: वार्ड 7 की पार्षद कविता झा हो सकती सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद की प्रत्याशी

मधुबनी- 21 मई। नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों के लिए पहली बार होने वाले मतदान की प्रकिया से पार्षदों की सक्रियता काफी बढ गई है। मतदान की तिथि तय होने के साथ चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने वाले आगे आने लगे है। समिति सदस्य के लिए चुनावी मैदान में उतरने के लिए वार्ड 7 के पार्षद कविता झा ने मन बना लिया है।

सूत्रों के मुताबिक कविता झा चुनाव की तैयारी करते हुए अपने समर्थन में पार्षदों स संपर्क में जुट गई है। बता दें कि कविता झा विकास कार्यों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है। इधर, समिति सदस्य के लिए चुनाव को लेकर पार्षदों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बता दें कि नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए 27 मई को डीआरडीए के सभागार में नामांकन से लेकर मतदान सहित अन्य प्रकिया पूरी की जाएगी। जिसमें निगम के सभी 45 पार्षदों को शामिल होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button