
MADHUBANI: नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के लिए चढ़ने लगा चुनावी तापमान, गोलबंद होने लगे पार्षद
मधुबनी- 21 मई। नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के निर्वाचन की नई तिथि जारी होने के साथ ही नगर निगम की रणनीति तेज हो गई है। राजनीतिक चहल-पहल भी बढ़ गई है। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य के लिए मतदान 27 मई को डीआरडीए के सभागार में होगी। इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा निगम के सभी 45 पार्षदों को दी गई है। 27 मई को नामांकन करने की अवधि सुबह 8 बजे सुबह 10:00 बजे तक। मतदान दोपहर 11:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। प्रमाण पत्र वितरण बाद शपथ ग्रहण होगी। बता दें कि समिति सदस्य के लिए पहली बार हो रहे मतदान में नए सदस्यों को जगह मिलने की उम्मीद लगाए एक दर्जन से अधिक पार्षदों का बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पार्षदों गोलबंद होने लगे हैं।
बुधवार शाम पार्षदों का एक बड़ा तबका आपकी समन्वय और एकजुट होकर प्रत्याशी के चयन को लेकर विचार-विमर्श में जुटे रहे। माना जा रहा है कि सशक्त स्थाई समिति के वर्तमान सदस्यों की जगह नए चेहरा को तरजीह दिया जा सकता है। जानकारों का माने तो समिति के वर्तमान सदस्य अपनी सदस्यता कायम रखने के लिए चुनाव मैदान में कूदने का मन बना लिया है। समिति सदस्य पद के लिए चुनाव में छह दिन बाकी होने से चुनाव मैदान में कूदने वाले पार्षद मोबाइल के जरिए एक-दूसरे से संपर्क साधकर समर्थन का आग्रह करने लगे हैं।जबकि पुराने सदस्यों में से भी कुछ चेहरा चुनाव जीत कर आ सकते हैं। बहरहाल, जो भी हो सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के लिए होने वाला चुनाव काफी रोचक होने का कयास लगाए जा रहे है।



