
बिहार
बिहार में राज्यसभा की सभी पांच सीटों फर जीत से NDA में खुशी
मधुबनी- 16 मार्च। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए की सफलता से एनडीए नेताओं में खुशी की लहर है। एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री सुबोध चौधरी ने कहा कि चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि महागठबंधन के लिए कोई जगह नहीं है। एनडीए के पांच उम्मीदवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया। वहीं, महागठबंधन के एकमात्र प्रत्याशी अमरेन्द्र सिंह धारी को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मतदान के दौरान महागठबंधन के चार विधायक विधानसभा नहीं पहुंचने से विपक्ष का बिखराव सामने आ गया। विपक्ष की रणनीति कमजोर पड़ गई।



