भारत

भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए सरकार ने जारी किया परामर्श, वीजा विस्तार के लिए एफआरआरओ से संपर्क करने की अपील

नई दिल्ली- 01 मार्च। मध्य पूर्व एशिया में अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर हमलों और ईरान के जवाबी पलटवार के बाद उत्पन्न गंभीर स्थिति के बीच भारत सरकार ने देश में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है।

विदेश मंत्रालय ने परामर्श में कहा गया है कि है कि इस घटनाक्रम के कारण जिन विदेशी नागरिकों की भारत से प्रस्थान योजना प्रभावित हुई है और उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी है, वे अपनी वीजा अवधि बढ़ाने अथवा ठहराव को नियमित कराने के लिए निकटतम विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से तत्काल संपर्क करें।

मंत्रालय ने कहा कि संबंधित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय प्रभावित नागरिकों को आवश्यक औपचारिकताओं के निर्वहन में पूर्ण सहायता प्रदान करेगा, ताकि उनकी उपस्थिति विधिसम्मत बनी रहे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं ने उड़ानें निलंबित कर दी हैं। कुछ क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र बंद होने से भारत में ठहरे विदेशी नागरिकों की वापसी प्रभावित हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button