
अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 8 लाख के पार
वॉशिंगटन-16 दिसंबर। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 8 लाख के पार हो गया है। इस पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने शोक जताया है।
उन्होंने कहा कि वह इस दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को याद करते हैं। साथ ही उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके दुख को समझते हैं। सब सही रहने के लिए हमें याद रखना चाहिए। हमें भी काम करने होंगे। हमने पिछले 11 महीने में ठीक यही किया है। हम सब ऐतिहासिक वैक्सीनेशन अभियान के लिए एक साथ हैं। 240 मिलियन अमेरिकियों ने कदम बढ़ाया है और कम से कम वैक्सीन की एक ले ली है।
बाइडन ने इस बात पर जोर दिया कि वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी हैं और आसानी से मिल जाती हैं। यह दर्द से बचने का रास्ता है। उन्होंने कहा कि अगर आप पूरी तरह से वैक्सीनेटिड हैं तो जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवाएं। साथ ही उन्होंने अन्य नियमों जैसे मास्क पहनने के नियमों का पालन करने के लिए कहा।
उन्होंने सभी अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया कि वह अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें और जिन लोगों ने इस दौरान अपनी जान गंवाई है, उनको याद करते हुए उनका सम्मान करें।



