
क्राइम
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार
मीरजापुर- 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोशल मीडिया पर चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरेवा गांव के कांग्रेस नेता आयुष शुक्ला द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बुधवार को भाजपा नगर महामंत्री अभिलाष राय ने मामले के संबंध में कोतवाली पर तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर आरोपित ने प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी के साथ ही घोर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। क्षेत्राधिकारी चुनार उमाशंकर सिंह ने बताया कि इसके पूर्व भी आरोपित ने प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध टिप्पणी की थी। जिस पर पुलिस ने 14 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था।


