
MADHUBANI:- स्कुल के MDM में मिला मेंढ़क, बच्चों में अफरातफरी
मधुबनी- 15 जुलाई। मधुबनी जिले के राजनगर प्रखण्ड क्षेत्र के मंगरौनी गाँव अन्तर्गत शेखटोली स्थित उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन में मरा हुआ मेंढ़क मिलते ही स्कुल में बच्चों के बीच अफरातफरी को माहौन बन गया।

परंतू कोई भी छात्र बीमार नहीं हुआ है। बच्चों के अभिभावकों ने वीडियो और फोटो लेकर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में अभिभावक कह रहे हैं कि भोजन में मेंढ़क मिला है। स्कूल में ग्रामीण एवं पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए थे।
डीपीओ पीएम पोषण योजना शुभम कुसौधन अपनी टीम के साथ एजेंसी के भोजन बनाने वाले स्थलों पर जाकर जांच की और सामने आयी लापरवाही को लेकर शोकॉज किया। हालांकि उन्होंने एजेंसी और स्कूल प्रबंधन दोनों को ही शोकॉज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों को शोकॉज किया गया है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इधर विभिन्न स्कूलों से पीएम पोषण भोजन आपूर्ति में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत कई स्कूलेां से लगातार की जा रही है। वहीं स्कूल में मचे हंगामा के बाद जिला संसाधन सेवी को लगातार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिये जाने की शिकायत लोगों ने की है।



