स्पोर्ट्स

भारत ने तीसरे एकदिवसीय में श्रीलंका को दिया 391 रनों का लक्ष्य, विराट और गिल ने जड़ा शतक

तिरुवनंतपुरम- 15 जनवरी। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाबाद 166 रन और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के 116 रनों की बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत पांच विकेट पर 390 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 391 रनों का लक्ष्य दिया है।

मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साक्षेदारी की। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलते हुए 42 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की। गिल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए एकदिवसीय करियर का अपना दूसरा शतक जड़ दिया। भारत को 226 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। गिल 97 गेंदों पर 116 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली ने भी 85 गेंदों में शतक जड़ दिया। पिछली चार एकदिवसीय पारियों में विराट का यह तीसरा शतक है, जबकि श्रीलंका के खिलाफ इसी सीरीज में दूसरा शतक है। भारत को 334 के कुल स्कोर पर तीसरा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 32 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंतिम ओवरों में केएल राहुल (7 रन) और सूर्यकुमार यादव (4 रन) के रूप में भारत का चौथा और पांचवां विकेट गिरा, लेकिन विराट दूसरे छोर से बड़े शॉट लगाते रहे। विराट ने नाबाद 166 रनों का पारी खेलते हुए भारत को 390 रनों तक पहुंचा दिया।

श्रीलंका की ओर से कसुन रजिता और लाहिरू कुमारा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि चमिका करुणारत्ने को एक विकेट मिला।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button