बिहार

मधुबनी के चार नगर पंचायतों में 60.95 प्रतिशत मतदान- बेनीपट्टी,जयनगर,फुलपरास व घोघरडीहा की मतगणना 20 को

मधुबनी- 18 दिसंबर। नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में मधुबनी जिले के चार नगर पंचायत क्षेत्र बेनीपट्टी,जयनगर,फुलपरास एवं घोघरडीहा में रविवार को सुबह 07 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। इन चारों नगर पंचायत में 60.95 प्रतिषत मतदान हुआ। बेनीपट्टी,जयनगर,फुलपरास एवं घोघरडीहा नगर पंचायतों के 62 वार्डों के कुल 70843 मतदाताओं के लिए 107 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इन चारों नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के 46,उप मुख्य पार्षद पद के 29 एवं 322 वार्ड पार्षदों का भविष्य मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया। जिनके भाग्य का फैसला 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित आरके कालेज में होगा।

मतदान केन्दों का जायजा लेते पंचायती राज पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार—

जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिला के वरीय अधिकारियों को नगर पंचायत क्षेत्रों की निगरानी का जिम्मा सौपा गया था। उप विकास आयुक्त विशाल राज,जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार आदि क्षेत्रों में देखे गए। वहीं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बनाए गए थे। जिसपर मतदान के पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ली जा रही थी।

बेनीपट्टी नगर पंचायत—

बेनीपट्टी नगर पंचायत में कुल-22 वार्डों के लिए 37 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिसपर 26,357 मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना था। जिसमें 13,850 पुरुष एवं 12,586 महिला मतदाता शामिल थे। जहां चुनावी मैदान में मुख्य पार्षद के लिए सात, उपमुख्य पार्षद के लिए आठ एवं 22 वार्ड पार्षद के लिए कुल-139 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। यहां 59.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

जयनगर नगर पंचायत—

जयनगर के मतदान केंद्र पर कतार में खड़े मतदान—

जयनगर नगर पंचायत में कुल 14 वार्डों के लिए 24 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिसपर मतदाताओं की संख्या-15,534 थी। जिसमें 7917 पुरुष एवं 7617 महिला मतदाता शामिल हैं। 16 पदों के लिए कुल-63 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें मुख्य पार्षद के लिए सात,उपमुख्य पार्षद के लिए 14 एवं 14 वार्डों के लिए कुल-42 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां कुल- 63.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

फूलपरास नगर पंचायत—

फूलपरास नगर पंचायत में कुल 15 वार्डो के लिए 24 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिसपर मतदाताओं की संख्या-15,858 थी। जिसमें महिला मतदाता 7627 एवं पुरुष मतदाता-8231 थे। यहां 17 पदों के लिए कुल 145 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें मुख्य पार्षद के लिए 23, उपमुख्य पार्षद के लिए 8 और वार्डों के लिए कुल 114 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे थे। यहां 67.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों को प्रयोग किया।

घोघरडीहा नगर पंचायत—

घोघरडीहा नगर पंचायत में कुल- 11 वार्डों के लिए होने वाले मतदान को लेकर 22 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिसपर 13,007 मतदाताओं थे। यहां कुल 43 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। जिसमें मुख्य पार्षद पद के लिए कुल 9, उप मुख्य पार्षद पद के लिए कुल 6 एवं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 28 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। यहां 53.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों को प्रयोग किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button