
क्राइम
मटका अड्डा पर पुलिस का छापा, 12 गिरफ्तार
रांची- 16 सितम्बर। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मटका अड्डा पर पुलिस ने शुक्रवार रात छापेमारी की। एसएसपी किशोर कौशल की सूचना पर की गई छापेमारी में लगभग 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही घटनास्थल से नकदी और मटका खिलाने का सामान बरामद किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में छापेमारी जारी है।



